आगरा हादसे में 29 लोगों की दर्दनाक मौत, देखिए मृतकों की तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2019 - 01:36 PM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यात्रियों से भरी एक बस सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे से फिसलकर नीचे नाले में गिर गई, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ बस में करीब 50 लोग सवार थे। सभी मृतकों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल जाएगा।

सभी शवों के क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। मृतकों में 27 पुुरुष, एक महिला और बालक शामिल है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। वहीं घायलों और मृतकों के परिजनों को जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया है।


बस पुल की रैलिंग तोड़कर करीब 15 फिट नाले में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव एवं राहत का काम शुरु कर दिया गया था।

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर शोक जताया है और इसकी जांच एक समिति से कराने के आदेश दिए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि राज्य भाजपा के महासचिव पंकज सिंह घटनास्थल पर गए हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को घटनास्थल पर भेजा है।''



 

Tamanna Bhardwaj