3 फीट की नेहा बनी दुल्हन, 3.7 फीट के प्रज्ञानंद से रचाई शादी

punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 05:32 PM (IST)

बलियाः यूपी के बलिया में 3 फीट की दुल्हन व 3.7 फीट के दूल्हे ने पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की। वहीं दूर-दूर से लोग इस शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे। लोगों ने दोनों के साथ सेल्फी लेकर फेसबुक पर अपलोड भी की।

रीति-रिवाज के साथ हुआ विवाह
जानकारी के मुताबिक गोठाई बलुआ की रहने वाली नेहा और प्रज्ञानंद की शादी बड़े धूमधाम से हुई। शादी में बारातियों व अन्य आगंतुकों के लिए विधिवत भोजन व मिष्ठान्न की व्यवस्था की गई। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों का विवाह संपन्न हुआ।

क्या कहना है नेहा का?
विवाह के बाद नेहा ने बताया कि वो हमेशा से प्रज्ञानंद को पसंद करती थी। घरवालों की मंजूरी के बाद दोनों ने शादी की। इस मौके पर तमाम लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।