अयोध्या: दलित युवती की हत्या में 3 गिरफ्तार, आरोपियों ने गुनाह कबूल किया, नशे में की थी...

punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2025 - 12:05 PM (IST)

Ayodhya News: अयोध्या में दलित युवती की हत्या को लेकर पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी उसी गांव का रहने वाला दिग्विजय सिंह उर्फ बाबा है। पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा है कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया है। टीमें इनसे पूछताछ कर रही है। तीनों नशे में थे। नशे में ही वारदात को अंजाम दिया।

22 साल की युवती का शव शनिवार को मिला, और यह बेहद हैरान करने वाली स्थिति में था। उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में था, और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। हत्या के बाद उसकी आंखें निकाल ली गई थीं और उसके शरीर पर कई गंभीर जख्म पाए गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई।

घर से धार्मिक आयोजन के लिए निकली थी युवती
पुलिस के अनुसार, युवती गुरुवार रात 10 बजे किसी धार्मिक आयोजन में जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश के लिए गांव में खोजबीन की, लेकिन जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने शुक्रवार को अयोध्या थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवती की खोज में सक्रियता नहीं दिखाई और केवल खानापूर्ति करने में लगी रही।

जानिए बेटी की हत्या पर क्या बोले परिजन?
मृतक युवती के परिजनों ने बताय़ा है कि उसकी आंखें निकाल ली गई थीं और उसके शरीर की कई हड्डियां भी टूटी हुई पाई गईं। उन्होंने युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का संदेह जताया। अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने कहा कि गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static