10 वर्षीय नाबालिग से 3 लड़कों ने किया गैंगरेप, महज 9, 11 व 12 वर्ष है दरिदों की उम्र, गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात

punjabkesari.in Saturday, May 15, 2021 - 06:24 PM (IST)

महराजगंज: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त हैं। जिसे लेकर वह सख्त एक्शन लेते रहते हैं। इसके बावजूद हवस के भूखे दरिंदे हैवानियत की हदें पार करते जा रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से है। जहां 10 वर्षीय लड़की के साथ तीन नाबालिगों ने गैंगरेप किया।

बता दें कि यूपी के महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। मिली खबरों के मुताबिक घर से बहला फुलसाकर नाबालिग को नहर के पास ले जाया गया जहां पर तीन नाबालिग लड़कों ने उसके साथ बारी बारी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, सीओ सहित दो थानो की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

9, 11 व 12 वर्ष है दरिंदों की उम्र
वहीं पुलिस की छानबीन में पता चला कि आरोपित नाबालिगों की उम्र भी नौ साल, 11 साल और 12 साल के बीच बताई जा रही है। पीड़िता और आरोपित सभी एक ही गांव के है। एसपी ने बताया कि एक आरोपित को पकड़ा गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

खेलने के बहाने नहर तक ले गए थे तीनों
आगे बता दें कि घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। लड़की की उम्र करीब दस साल है। बताया जा रहा है आरोपित तीनों लड़के और लड़की आसपास ही रहते हैं। नौ साल का नाबालिग उसे खेलने के बहाने गांव के बाहर बन रहे नहर तक ले गया। वहां दो अन्य लड़के थे। सभी एक दूसरे को पहचानते थे। नहर तक पहुंचते ही तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और आपबीती बताई। लड़की के परिजनों ने संबंधित थाना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़िता के बयान पर तीनो आरोपितों की पहचान हुई।

केस दर्ज कर दो अन्य की तलाश में जुटी पुलिस
एसपी महराजगंज प्रदीप गुप्ता ने इस बाबत बताया कि दो अन्य आरोपितों के घर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वे घर से फरार है। उनके फरार होने में कुछ अन्य लोगों के मदद करने की बात भी सामने आ रही है। मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

         

 

                          

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static