शंकर घाट पर डूबे 3 बच्चे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 04:45 PM (IST)

गोरखपुर(अजीत सिंह): मुख्यमंत्री योगी के शहर गोरखपुर में बाढ़ का तांडव अब मौतों में तब्दील होता नजर आ रहा है। यहां के शंकर घाट से आज 4 बच्चो के डूबने का मामला सामने आया है। जिसमें से एक बच्चा तो बच गया लकिन 3 बच्चों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। गोताखोर बच्चों की तलाश कर रहे हैं। वहीं लापरवाह प्रशासन से कोई भी मदद नहीं मिल पाई।

दरअसल मामला मुख्यालय से महज चंद किलोमीटर दूर शंकर घाट है। जहां सेल्फी लेने के दौरान एक बच्चे का चप्पल पानी में गिर गया और उस चप्पल को बचाने के चक्कर में बच्चा पानी में गिर गया एक को बचाने में दुसरा और दुसरे को बचाने में तीसरा बच्चा भी पानी में गिर गया। थोड़ी ही दुरी पर उसका एक भाई खड़ा था। उसने जब उसे डूबता देखा तो तुरंत छलांग लगाई। लेकिन अभी तक उसके भाई का भी कुछ पता नहीं चल पाया।

प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। प्रशासन मौके पर पहुंच कर महज मूकदर्शक बन कर खड़ी रही और 2 घंटे का वक्त बीत गया, लेकिन अभी तक ये बच्चे नहीं मिले है। लोकल गोताखोर इन बच्चो को ढूढने की कोशिश में लगे हुए है। 2 घंटे के बाद पीएससी की बोर्ड भी आई। लेकिन इस बोर्ड में डीजल नहीं था। आधे घंटे बाद डीजल आया तब जाकर बोर्ड को स्टार्ट किया गया। इस मामले पर जब मौजूद एसपी सिटी से बात की गई तो वह कन्नी काट गए।