सीतापुर चीनी मिल के बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप; CM योगी ने जताया दुख
punjabkesari.in Monday, Jan 15, 2024 - 05:35 PM (IST)
सीतापुर: उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले की जवाहरपुर चीनी मिल में आज दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। मिल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे पर संज्ञान लेते हुए डीएम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए है। साथ ही घायलों का उचित इलाज कराने के लिए कहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शाम चार बजे के करीब रामकोट के जवाहरपुर चीनी मिल में धमाका हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब स्टीम टैंक में सफाई हो रही थी। स्टीम टैंक फटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि 5 से ज्यादा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। वहीं, दो मजदूर अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चीनी मिल अधिकारी मौके से फरार हो गए हैं।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद मिल अधिकारी मजदूरों की मदद की बजाय फरार हो गए। इसकी वजह से कर्मचारी गुस्सा हो गए हैं और मिल के बाहर हंगामा कर रहे हैं। मकोट थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें.....
- Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या जाने वालों के लिए बड़ा झटका, 16 से 22 जनवरी तक ये ट्रेनें रहेगी कैंसिल
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे पटरियों के दोहरीकरण और विद्युतीकरण के कारण 16 से 22 जनवरी तक रेल गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। रेलवे ने सोमवार को यह जानकारी दी । उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के मुताबिक, वंदे भारत समेत 10 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं, जबकि दून एक्सप्रेस समेत 35 ट्रेन वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी।

