UP में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, देवर-भाभी और भतीजे ने मौके पर तोड़ा दम
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 12:10 PM (IST)
मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मंगलवार सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा चुनार-जमुई मार्ग पर अहरौरा थाना क्षेत्र के रोशनहर गांव के पास हुआ। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मृतकों की पहचान देववती (28), अनुराग (19), और अनमोल (5) के रूप में हुई है। सभी सोनपुर अहिरूपुर गांव के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, ये सभी लोग एक अनुष्ठान के लिए मोटरसाइकिल से घाटमपुर जा रहे थे, तभी रोशनहर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर जोरदार थी और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में मिले।
पुलिस के अनुसार ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। इस बीच, लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना का संज्ञान लिया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में दर्ज मामलों के बीच स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उस वायरल वीडियो के बाद हुई, जिसने कई जिलों में तनाव और विरोध को जन्म दिया था... पढ़ें पूरी खबर ...

