13 वर्षीय नाबालिग के साथ 3 दरिंदों ने किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 10, 2018 - 05:08 PM (IST)

रामपुरः योगी सरकार महिला सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत में ये तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ताजा मामला रामपुर जिले का है। जहां एक 13 वर्षीय लड़की के साथ दरिंदों ने रेप किया।

जानकारी के मुताबिक मामला की कोतवाली मिलक का है। यहां 7 अप्रैल को एक नाबालिग घर के कुछ दूर अपनी बड़ी बहन के घर जा रही थी। तभी रास्ते में नाबालिग को 3 युवक अगवा कर ले गए। युवक लड़की को एक खाली मकान में ले गए। यहां दरिंदों ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया। लड़की की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे। यहां लोगों को लड़की बदहवास हालत में पड़ी मिली। वहीं पर मौजूद तीनों आरोपी लोगों को धमकाते हुए फरार हो गए।

तभी लोगों ने इसकी सूचना पीड़िता के परिजनों को दी। परिजनों ने लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं परिजन पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।

मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद एसएसआई ने हालात को देखते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के आरोपी अभी भी फरार हैं। 

Punjab Kesari