बेरंग हुई Bollywood की Holi! त्योहार के बीच एक के बाद एक 3 सितारों ने छोड़ी दुनिया.... बुरी तरह हिल गई सिनेमा इंडस्ट्री
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 02:30 PM (IST)
UP Desk : मनोरंजन जगत से एक के बाद एक दुखद खबरें सामने आई हैं। अभिनेता Rajesh Tailang की मां, टीवी एक्टर Karanvir Bohra के पिता और वरिष्ठ अभिनेता Vijay Krishna के निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कलाकारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर दिवंगत आत्माओं के लिए श्रद्धांजलि दी है।
राजेश तैलंग की मां का निधन
वेब सीरीज Mirzapur में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता राजेश तैलंग की मां का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी खुद राजेश तैलंग ने अपने X (Twitter) अकाउंट के जरिए दी।
उन्होंने अपनी मां की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जो इस दुनिया में लाई, आज इस दुनिया से चली गई… मां नहीं रही।” राजेश के इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस और इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और अभिनेता को सांत्वना दी।
यह भी पढ़ें : युद्ध के माहौल में भी सोने के रेट में महा गिरावट! 8000 टूटा गोल्ड.... चांदी भी हुई इतनी सस्ती, जानें आपके शहर में कितना है 18K, 22K, 24K Gold का दाम
करणवीर बोहरा के पिता का निधन
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा ने भी अपने पिता के निधन की दुखद खबर साझा की। उन्होंने Instagram पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए भावुक संदेश लिखा। करणवीर ने लिखा, “पापा, आपसे बहुत प्यार करता हूं। आपकी कमी मुझे शब्दों से कहीं ज्यादा खलेगी। जिसने भी अपने माता-पिता को खोया है, वह जानता है कि यह दर्द कितना गहरा होता है।” उनके इस पोस्ट के बाद फैंस और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें सांत्वना दी।
यह भी पढ़ें : UP के 2 IPS लेने वाले हैं सात फेरे! 29 मार्च को बैंड, बाजा और बारात... कौन हैं SP कृष्ण बिश्नोई और अंशिका वर्मा
वेटरन एक्टर विजय कृष्णा का भी निधन
इसी बीच वरिष्ठ अभिनेता और थिएटर आर्टिस्ट विजय कृष्णा का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों में काम किया था। फिल्म Devdas में उन्होंने Shah Rukh Khan के पिता का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। इसके अलावा वह Guzaarish, PK और Gandhi जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।
विजय कृष्णा के परिवार में उनकी पत्नी स्मिता कृष्ण, जो एक जानी-मानी बिजनेसवुमन हैं, और उनकी बेटी नायरिका होलकर हैं। उनके निधन से थिएटर और फिल्म इंडस्ट्री में गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है।

