केंद्रीय विद्यालय के 3 छात्रों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, IBR में दर्ज हुआ नाम

punjabkesari.in Friday, Feb 19, 2021 - 12:20 PM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित केंद्रीय विद्यालय-03 के तीन छात्रों को रोप इस्पिकिंग की अलग अलग प्रतिस्पर्धाओं में तीन विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए गुरूवार को सम्मानित किया गया। विद्यालय में गुरूवार को एक सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने मास्टर विनीत कुमार,कृष्ण दत्त दुबे और सिद्धांत दुबे की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि मास्टर विनीत कुमार ने एक मिनट में 230 स्कीप करके एक पैर से विश्व में एक्सक्लूसिव नया रिकॉडर् बनाया है।

इसके अतिरिक्त विद्यालय के कृष्ण दत्त दुबे और सिद्धांत दुबे ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉडर् कायम किए। कृष्ण दत्त दुबे ने एक मिनट में सबसे अधिक रोप स्किप करने का कीर्तिमान स्थापित किया, वहीं दूसरी ओर सिद्धांत दुबे ने तीस सेकेंड में 96 रोप स्किप कर भारत में अपने नाम रिकार्ड दर्ज किया।विद्यालय के प्रधानाचार्यने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के खेल शिक्षक सुब्रतो दुबे व कोच हर्ष गुप्ता को दिया।              

विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष डिप्टी रेलवे मैनेजर ने तीनों छात्रों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उप प्रधानाचार्य जसवंत सिंह ने भी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यालय के खेल शिक्षक सुब्रतो दुबे ने बताया कि तीनों ही छात्र न केवल खेल में बल्कि पढ़ाई मे भी अव्वल है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश वर्मा ने तीनों को मेडल पहनाकर प्रस्शति पत्र देकर सम्मानित किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static