बच्चा चोरी का आरोप लगाकर 3 महिलाओं की जमकर पिटाई, पुलिस के सामने फाड़े कपड़े

punjabkesari.in Sunday, Apr 18, 2021 - 05:12 PM (IST)

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी के अशोक विहार इलाके में 3 महिलाओं की भीड़ ने जमकर पिटाई की। तीनों महिलाओं पर आरोप था कि उन्होंने बच्चा चोरी का प्रयास किया है। इसके बाद पुलिस ने जब महिलाओं को बचाने की कोशिश की तो भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। जिसमें मौके पर पहुंची पुलिस के कुछ कर्मी घायल हुए हैं। 

वहीं पुलिस ने तीनों महिलाओं को सुरक्षित पुलिस ने बचा लिया है। हैरत की बात यह है कि भीड़ ने पुलिस के सामने ही महिलाओं के कपड़े भी फाड़ दिए। इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj