देश में 30 करोड़ लोग हमास के समर्थक: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद बोले- अरशद मदनी दुनिया के सबसे बड़े जिहादी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2023 - 12:01 AM (IST)

Meerut News, (आदिल रहमान): जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज सोमवार को मेरठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बयान देते हुए कहा कि देश में 30 करोड़ लोग हमास के समर्थक हैं। साथ ही कहा कि जैसा हमारे साथ आज हो रहा है ऐसा ही आने वाले समय में प्रशासनिक अधिकारियों के बच्चों के साथ होगा। साथ ही महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी पर भी कटाक्ष करते हुए मौलाना अरशद मदनी को सबसे बड़ा जिहादी बताया।

देश के 30 करोड़ लोग हमास के समर्थक हैं जो कि देश के लिए खतरा
दरअसल, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज मेरठ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही के खिलाफ प्रशासनिक और पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही के साथ ज़्यादती कर रहा है। साथ ही उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऐसे अधिकारियों का पता लगाना चाहिए जो कि उनकी सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा की देश के 30 करोड़ लोग हमास के समर्थक हैं जो कि देश के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में हमास ने जिस तरह इजराइल पर हमला कर वहां मृत औरतों के शवों के साथ बलात्कार किया साथ ही साथ मासूम बच्चों को भी अपना निशाना बनाया। उसी धर्म की किताबें यहां मस्जिद और मदरसों में पढ़ाई जा रही है।

अरशद मदनी दुनिया के सबसे बड़े जिहादी
वहीं जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी द्वारा हमास को स्वतंत्रता सेनानी बताए जाने पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने कहा कि अरशद मदनी दुनिया के सबसे बड़े जिहादी हैं। उन्होंने कहा कि दारुल उलूम देवबंद में वही शिक्षा दी जाती है जो हमास वालों को दी जाती है। उन्होंने कहा कि इसराइल और हमास के बीच हो रहे युद्ध में हम इजरायल के साथ हैं।

Content Editor

Mamta Yadav