युवक के पेट से निकले 30 कील, 1 पेचकस और सरिया, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर हैरान

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2020 - 05:33 PM (IST)

उन्नावः यूपी के जिला उन्नाव जनपद में आज एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसको देखने के बाद आप की भी रूह कांप जाएगी। राजधानी मार्ग के शुक्लागंज में स्थिति चन्द्र कुसुम हॉस्पिटल में आज एक ऐसा आश्चर्यजनक मंजर देखने को मिला जिसको देखने के बाद वहां मौजूद व्यक्तियों की रूह कांप गईष। दरअसल, पेट में दर्द की शिकायत लेकर एक युवक अस्पताल आया। वहीं जब डॉक्टर ने उसका चेकअप के बाग उसका ऑपरेशन किया तो डॉक्टरों की आंखें खुली की खुली रह गई।

बता दें कि बीती रात अस्पताल में एक करण नाम का लड़का आया जिसके पेट मे दर्द हो रहा था। जिसके चलते डॉक्टरों ने लड़के के पेट का चेकअप करवाया रिपोर्ट में पेट में फॉरेन बॉडी आया। जिसके चलते डॉक्टरों ने इमरजेंसी में ऑपरेशन थेटर तैयार करके तुरंत ऑपरेशन की तैयारी की। ऑपरेशन में पेट से जो सामान निकला उसको देख डॉक्टरों के होश उड़ गए, पेट से लोहे की 30 कील, 1 पेचकस और एक लोहे की सरिया निकली जिसका वजन करीब 250 ग्राम अंदाजा लगाया गया। ऑपरेशन के बाद लड़का सुरक्षित है, डॉक्टरों के कहने के अनुसार लड़का खतरे से बाहर है किसी बात की कोई चिंता वाली बात नहीं है।

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की टीम के कहने के अनुसार लड़के के दिल के पास से कुछ किले निकाली गई जिसको निकालने में काफी समस्या का सामना करना पड़ा, लेकिन ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टरों की टीम का कहना है कि लड़का सुरक्षित है और अब खतरे के बाहर भी है।।

 

 

 


 


 


 

 

Tamanna Bhardwaj