यूपीः 60 साल की वृद्ध महिला से 30 साल के युवक ने किया रेप

punjabkesari.in Friday, Nov 30, 2018 - 02:10 PM (IST)

सिद्धार्थनगरः उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ 30 वर्षीय युवक ने रेप किया। वृद्ध महिला के साथ रेप की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

मामला गोल्हौरा थाना क्षेत्र के पटेहरी गांव का है। यहां पीड़िता महिला के देवर ने बताया कि उसकी भाभी गांव के बाहर अपने फूस के मकान में सोयी हुई थी। घटना के समय महिला का पति उसके साथ मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी महिला को घसीट कर ले गया और रेप की घटना को अंजाम दिया।

इसके बाद पीड़ित महिला के देवर ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। 

Tamanna Bhardwaj