31 को योगी अयोध्या में, कर सकते हैं रामलला के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2017 - 11:08 AM (IST)

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 31 मई को अयोध्या आ रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या आ रहे योगी विवादित धर्मस्थल में प्रतिष्ठापित ‘रामलला’ के दर्शन कर सकते हैं।

श्री रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के जन्म महोत्सव में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री फैजाबाद मण्डल के विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। योगी अयोध्या के विकास के लिए नई परियोजनाओं का भी ऐलान कर सकते हैं। उनके अयोध्या दौरे को देखते हुए तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। वह प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी में हनुमान जी के दर्शन कर सकते हैं।