4 दिन पहले पत्नी का किया कन्यादान, नहीं रहा गया अकेले...वापस लेने प्रेमी के घर पहुंच गया युवक

punjabkesari.in Tuesday, Apr 01, 2025 - 12:06 PM (IST)

संतकबीर नगर: यूपी के संतरबीर नगर जिले में एक अनोखा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां पर एक पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था तो पति ने खुद उसके प्रेमी से विवाह करा दिया और कन्यादान भी किया। लेकिन प्रेम कहानी की रोचक बात यह है कि 4 दिन बाद पति को पत्नी के बगैर नहीं रहा गया और उसे लेने के लिए उसके नए ससुराल चला गया। वहां जाकर उसे वापस भेजने की गुहार करने लगा। पहले पति की हालात देखकर नए पति ने उसे वापस भी भेज दिया। 

आपको बता दें कि यह प्रेम कहानी का मामला पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। धनघटा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी 2017 में गोरखपुर जिले के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। एक बच्चे की उम्र 7 साल है और दूसरे की 2 साल। महिला का पति मजदूरी कर घर चलाता है। एक साल पहले महिला का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध शुरू हो गया। उनका प्यार इतना गहरा हो गया कि महिला ने अपने पति और दोनों बच्‍चों को छोड़कर प्रेमी से शादी करने का फैसला ले लिया।

प्रेमी के साथ भाग गई थी पत्नी
आपको बता दें कि नए ससुराल जाने से पहले महिला अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। उसके परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे। बीते सोमवार की सुबह महिला प्रेमी के साथ वापस घर आई। उसने अपने प्रेमी से शादी करने की बात कही गांव के लोगों ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पति पत्‍नी और उसके प्रेमी को बाबा दानी नाथ मंदिर लेकर पहुंचा। पति के सामने महिला और प्रेमी ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। 

फिर पत्नी को बुलाकर लाया पति
पत्नि की हरकतों से तंग होकर पति ने उसके प्रेमी से शादी करा दी। पत्नी ससुराल भी चली गई, लेकिन 4 दिन बीता भी नहीं कि उसे अपनी पत्नी के बिना नहीं रहा गया और उसके प्रेमी के घर यानि पत्नी के नए ससुराल पहुंच गया। प्रेमी के घर वालों से रो रोकर गुहार लगाने कि उसकी पत्नी को वापस भेज दिया जाए। पति की हालत देखकर प्रेमी ने उसे उसके साथ भेज दिया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static