सहारनपुर में दंपति समेत 4 ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, May 09, 2021 - 06:47 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले में एक युवा दंपति समेत चार लोगों ने खुदकुशी कर ली। पुलिस निरीक्षक अशोक सोलंकी के मुताबिक देवबंद कोतवाली इलाके के अंबेहटा शेखा निवासी विनय त्यागी के इकलौते पुत्र 30 वर्षीय विशाल त्यागी और उसकी पत्नी सोनम ने घरेलू विवाद के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों ने कानूनी कार्रवाई किए जाने से मना कर दिया।  इसके अलावा फतेहपुर थाने के गांव सरदाहेडी के 30 वर्षीय युवक अजय सैनी ने विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वह एक दिन पहले घर से गायब था। उसका शव आज सुबह गांव अलीपुर संभालकी में पुल के पास से बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  नागल रेलवे स्टेशन के पास गांव चहरोली निवासी 54 वर्षीय मुस्तकीम ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह घर से साइकिल से नागल में दवा लेने के लिए गया था। वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static