मथुरा में दर्दनाक हादसा, गोवर्धन परिक्रमा करने आ रहे सिपाही सहित 4 की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 05, 2018 - 12:43 PM (IST)

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार रात आगरा से गोवर्धन परिक्रमा के लिए आ रहे प्रदेश पुलिस के एक सिपाही की कार दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप वैन से जा भिड़ी। हादसे में सिपाही, उसकी पत्नी, बेटे व भांजी की मौत हो गई, जबकि बेटी और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए।    

रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक विनय सिंह चैहान ने बताया कि अलीगढ़ में तैनात आगरा निवासी पुलिस कांस्टेबल राजेंद्र सिंह परिवार के साथ सोमवार को कार से गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे थे। राजेंद्र सिंह की कार फतिहा मोड़ पर पिकअप वैन से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें राजेंद्र सिंह, पत्नी सविता देवी, बेटे नरेंद्र और भांजी पूजा की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में सिंह की बेटी रूबी और दामाद राघवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को क्रमश: नयति मेडिसिटी अस्पताल और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।      

Deepika Rajput