''रैंप धंसा और दब गए 4 मजदूर''.... मिर्जापुर हादसे में 5 नामजद के खिलाफ FIR, इलाके में हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 12:10 PM (IST)

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में स्टोन क्रशर एक संयंत्र की इमारत गिरने से 4 मजदूरों की मौत के मामले में रविवार को 5 नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि यह मामला अहरौरा थाने में दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कराने की शिकायत सूर्यबली ने दी थी, जो भगवती देई में हुए खनन हादसे में जान गंवाने वाले दुर्योधन के परिवार के सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें:- '15 साल की बच्ची से दरिंदगी'... पुलिस ने मुख्य आरोपी को धर दबोचा, 2 की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि मुकदमे में खदान के मालिक मधुसूदन सिंह, कर्मचारी मनोज यादव, संयंत्र के मालिक शिवकुमार उर्फ पिंटू पटेल तथा विनोद पटेल एवं आनंद पटेल को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत दर्ज किया गया है। यह घटना शनिवार को जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर अहरौरा थाना इलाके के भगवती देई में एसएस रंजन स्टोन प्लांट में हुई।

ये भी पढ़ें:- 'जमीन के टुकड़े पर कब्जे की जंग'... पुलिस ने 18 लोगों को धर दबोचा, 7 गाड़ियां जब्त

ऐसी जानकारी है कि इमारत की नींव का रैंप जमीन में धंसने के बाद यह ढह गई। चुनार के उप जिलाधिकारी अनेक सिंह ने बताया कि जब इमारत गिरी, तो कार्यालय के अंदर 4 मजदूर मौजूद थे और उन सभी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान लाल बहादुर (35), अशोक (38), राकेश (28) और दुर्योधन (28) के तौर पर हुई है। चारों पड़ोसी जिले सोनभद्र के चुरक-चोपन इलाके के बड़गांव के रहने वाले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static