रायबरेली हादसे में मृतकों के परिजनों को मिली 4 लाख रूपए की मदद

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2019 - 06:10 PM (IST)

 

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी में मकान गिरने से तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। योगी ने मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बता दें कि रायबरेली के फुर्सतगंज क्षेत्र में बुधवार को भारी बारिश के बीच मकान ढहने से मलबे में दबकर एक परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ब्रम्हनी गांव में हुये तड़के तेज बरसात के बीच एक मकान की छत भरभरा का ढह गयी जिसके मलबे में दबकर घर में सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। मरने वालों की पहचान सरस्वती सिंह (75),बीना(30) और राज (15) के तौर पर की गयी है। गंभीर रूप से घायल कमलाकर सिंह (62) और तीन साल के बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static