UP में आज शाम 5 बजे 4 मंत्री लेंगे शपथ, इन सभी विधायकों को बुलाया गया CM आवास

punjabkesari.in Tuesday, Mar 05, 2024 - 01:44 PM (IST)

लखनऊ: योगी सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम 5 बजे राजभवन में होगा। जिसमें 4 मंत्रियों को शपथ दिलाया जाएगा। वहीं, इन 4 मंत्रियों को फोन करके सीएम आवास आने के लिए कहा गया है। 

ये 4 विधायक बनेंगे मंत्री 

1. ओम प्रकाश राजभर- सुभासपा
2. अनिल कुमार- RLD
3. दारा सिंह चौहान-BJP
4. सुनील शर्मा- BJP

आपको बता दें कि OP राजभर, अनिल कुमार, सुनील शर्मा और दारा सिंह को CM ऑफिस से आया है और इन सभी को सीएम आवाज बुलाया गया है। यह सभी विधायक पहले सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे फिर शपथ लेने के लिए राजभवन जाएंगे। 

गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें चल रही थीं। लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान और आरएलडी से पुरकाजी के एमएलए अनिल कुमार शपथ लेंगे। 

कौन हैं भाजपा के सुनील शर्मा?
साहिबाबाद में बीजेपी के सुनील कुमार शर्मा सबसे बड़े अंतर से विधानसभा चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार हैं। साहिबाबाद में इस बार सपा और भाजपा के बीच की टक्कर थी। सपा से अमरपाल शर्मा मैदान में उतरे थे। सुनील कुमार शर्मा ने अमरपाल शर्मा को 214,286 सीटों से हराया है। अमरपाल शर्मा को 107,759 वोट मिले तो वहीं सुनील कुमार शर्मा को 322,045 मिले। 

Content Editor

Imran