BJP प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में विवाह सम्मलेन के तहत 431 जोड़ों का विवाह किया गया संपन्न

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 06:10 PM (IST)

महोबाः प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गुरुवार को स्वतंत्रदेव सिंह महोबा जनपद पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रजव्वलित कर किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मलेन के तहत महोबा जिले में 431 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विकास राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने सभी नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया।

साथ ही 15 निकाह भी मुस्लिम रीति रिवाज से सम्पन्न हुए। सरकार की ओर से सभी नवदम्पति को उपहार स्वरूप 51 हजार रूपए की धंनराशि भेट की गई। सीएम योगी की सबका साथ सबका विकास के तहत महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को अमली जामा पहनाने में जिलापंचायत सहित सभी विभागाध्यक्षों ने बड़ी ही सफलता पुर्वक सम्पन कराया।

वहीं आज सुबह से ही डाक बांग्ला मैदान में वर और बधु पक्ष के लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। विवाह के रजिस्ट्रेशन के बाद अनुसूचित जाती की 146, पिछड़ा वर्ग के 241 सामान्य वर्ग के 29 और अल्पसंख्यक समुदाय के 15 विवाह संम्पन्न हुए।

इस दौरान बंध रहे नव दंपप्तियों ने कहा ये सरकार की अच्छी पहल है। गरीबों के लिए सरकार सोच रही है। बुंदेलखंड सूखे से जूझ रहा है ऐसे में सरकार ने हम गरीबों के बार में सोचा है।

समारोह में पत्रकारों से बात करते हुए बताया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि लोगों में जागरूकता दिखी जो लक्ष्य निर्धारित था। उससे भी अधिक लोगों ने विवाह के लिए पंजीयन कराया और आज 431 जोड़ों का सामूहिक वैवाहिक संस्कार सम्पन्न हुआ। सरकार सबका सोच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि 2022 तक प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचना चहिएये इसके लिए हमारी सरकार प्रयास कर रही है।
 

Tamanna Bhardwaj