जौनपुर में 45 और नये कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या हुई 3365

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 08:19 PM (IST)

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शनिवार को 45 और नये कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 3365 हो गयी है।

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने यहां बताया कि आज प्राप्त जांच रिपोटर् में 45 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि राहत की बात यह है कि संक्रमित 3320 मरीजो में से अभी तक 2745 ठीक हो कर घर जा चुके। जिले में 42 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 578 पॉजिटिव मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में हो रहा है।       

उन्होंने बताया कि आज 1482 नये सैंपल लिए गये अब तक 71086 सैंपलों में से 67088 की रिपोटर् मिल चुकी है जबकि 3998 की आना शेष है।

Ajay kumar