होटल में लगा रहता था विदेशी लड़कियों का आना-जाना, छापेमारी की तो...

punjabkesari.in Wednesday, Oct 03, 2018 - 11:26 AM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस द्वारा एक होटल में छापेमारी के दौरान 5 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक ग्राहक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

दरअसल थाना नौचंदी क्षेत्र के सूरजकुंड स्थित ओयो से अटैच होटल राज पैलेस संचालित है। इस होटल में भारी तादाद में लड़कियों और मर्दों का आना जाना लगा रहता है। वहीं आस-पास के लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत एसपी सिटी से की। जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पता चला कि यहां पिछले लंबे समय से सैक्स रैक्ट चल रहा है। इतना ही नहीं इस रैक्ट में विदेशी लड़कियों को भी लगाया गया।

पुलिस द्वारा छापेमारी की जानकारी मिलते ही होटल का पूरा स्टाफ होटल छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 1 विदेशी और 4 अन्य लड़कियों को बरामद किया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जब क्षेत्र के लोग इसका विरोध लंबे समय से करते आ रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारी भी इस बात को मान रहे हैं कि आसपास के लोगों ने इस शिकायत दर्ज कराई और वह काफी समय से इससे परेशान थे। बावजूद इसके थाना पुलिस आखिर क्यों मूक दर्शक बनी बैठी थी। आखिरकार आला अधिकारियों को शिकायत मिलने के बाद ही इस प्रकरण में कार्रवाई हो सकी।

Tamanna Bhardwaj