यूपी में बेखौफ बदमाश: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 5 लाख 70 हजार लूटकर फरार

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2020 - 04:17 PM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भी यूपी में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही ताजा मामला बुलंदशहर से सामने आया है। जहां पर बेखौफ बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से दिनदहाड़े 5 लाख 70 हज़ार रुपये की नगदी लूट ली। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मामला नरोरा के राजघाट का है। जहां पर विनोद गुप्ता नाम के एक युवक भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। इसी दौरान युवक भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 5 लाख 70 हज़ार रुपये निकाल कर अपनी शाखा पर जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने लोढ़ई गांव के पास नगदी से भरा थेले को लूट लिया और अस्लहे को हवा में लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला संज्ञान में आत ही जनपद की सीमाएं सील कर दी गई। घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।  हालांकि पुलिस अभी तक लुटेरों का सुराग तो नहीं लगा पाई है मगर लूट का मामला जरूर दर्ज कर लिया है।

Edited By

Ramkesh