‘सड़क पर 5 मिनट के नमाज से तकलीफ...’, सपा सांसद ने कहा- हिन्दू धर्म में भी रास्ता रोककर होती है दुर्गा पूजा

punjabkesari.in Sunday, Mar 30, 2025 - 06:20 PM (IST)

Ballia News, (मुकेश मिश्रा): सलेमपुर लोकसभा से समाजवादी पार्टी के सांसद रामा शंकर राजभर ने एक सवाल के जबाब पर सरकार और बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जो राजाओं के इतिहास से प्रभावित है वो जाकर राजतन्त्र फिर से कायम कर लें। जब इस देश में राजतन्त्र था तब शक आए, हूण आए, पुर्तगाली आए, यहूदी आए,  मुग़ल आए, तब ये राजा तो बहुत ताकतवर थे। तब तो शुद्रोँ को युद्ध करने का अधिकार भी नहीं था तो अगर राजा इतने ताकतवर थे तो इतने कैसे आ गए और जब मुग़ल आये। राजा बहुत ताकतवर थे तो मुग़ल आये, मुग़ल बहुत ताकतवर थे तो अंग्रेज आये।
PunjabKesari
जो गड़े मुर्दे उखाड़ रहे हैं... किसी राजा के दरबार में चले जाएं
अंग्रेज बहुत ताकतवर थे तो जिस दिन इस देश का हिन्दू-मुस्लिम, सिख-ईसाई एक हुआ तो कभी विश्व में सूरज न डूबने वाले अंग्रेजों कि यहाँ से सफाई हो गई और यह लोकतंत्र की ताकत है। जिसको राजतन्त्र की ताकत में भरोषा है वो किसी राजा के दरबार में चले जाएं। जो गड़े मुर्दे उखाड़ रहे हैं उनको चाहिए कि किसी राजा के दरबार में चले जाएं। अंग्रेजो को हटाकर भारत का लोकतंत्र बना। भारत का पहला आतंकवादी महात्मा गाँधी को मारने वाला नाथूराम गोडसे ही लोकतंत्र का प्रथम आतंकवादी था। जो आज राज चला रहे हैं।

धर्म के नाम पर पाखंड का विरोध हो
उन्होंने सड़क पर नमाज पढ़ने से रोकने पर कहा कि सरकार को चलाने के लिए सभी धर्मों का टैक्स आता है और सभी धर्मों के टैक्स से धर्म का प्रचार हो धर्म आस्था का विषय है। धर्म के नाम पर पाखंड का विरोध होना चाहिए। पांच मिनट के नमाज से जिनको तकलीफ होती है उनको देखना चाहिए कि हमारे हिन्दू धर्म में भी रास्ता रोककर दुर्गा पूजा होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static