झांसी में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jan 04, 2020 - 03:47 PM (IST)

झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी में दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।

घटना बरुआसागर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुरा गांव की है। यहां स्टोन क्रशर की दीवार पर कुछ मजदूर प्लास्टर कर रहे थे। तभी दीवार नीचे गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है।

वहीं इस हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने दुख जताया है। साथ ही घायलों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। सीएम योगी ने जिलाधिकारी को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए और पीड़ितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
 

Tamanna Bhardwaj