नाबालिग छात्रा के साथ 5 लोगों ने दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर दबंगो ने पीटा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 05:41 PM (IST)

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा के साथ 5 लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम रणविजय सिंह ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा सोमवार की देर रात अपने घर से बाहर जा रही थी, तभी शोएब, जुनैद खान, नदीम, अफसीन तथा आदिर नामक 5 लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। पांचों ने किशोरी का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया जब उसने विरोध किया तो पांचों ने उसके साथ मारपीट की।

सिंह ने बताया कि किसी तरह से बचकर किशोरी अपने घर गई। वहां भी पहुंचे आरोपियों का जब लड़की के भाई-भाभी ने विरोध किया तो इन लोगों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए तथा लोगों ने शोएब और जुनैद को पकड़ लिया जबकि उनके तीन साथी मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static