बारात से वापस लौटते वक्त हुआ हादसा... कार समेत नहर में गिरे 5 युवक, तीन की मौत

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 10:25 AM (IST)

अयोध्या: यूपी के अयोध्या में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार में कुल 5 लोग सवार थे, इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 को बचा लिया गया है।

हादसा थाना पूरा कलंदर क्षेत्र अंतर्गत गंगोली नहर में हुआ है। इसी क्षेत्र में बारात आई हुई थी। सभी युवक बारात में शामिल होकर देर रात वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि थाना पुरा कलंदर में गुरुवार को बारात आई थी। ये युवक भी उसमें शामिल हुए। रात करीब 10.30 बजे वापस लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर गंगोली नहर में गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू किया, अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में भी दिक्क्त आई। नहर में डूबी कार से निकालकर सभी पांच युवकों को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो की हालत ठीक है। उनका इलाज चल रहा है। हादसे के शिकार सभी युवक अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले हैं। 


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj