बस्ती में 50 हजार का फरार इनामी अपराधी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2020 - 12:14 PM (IST)

बस्तीः उत्तर प्रदेश के बस्ती में रविवार की सुबह पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में अपराधी को गिरफ्तार कर लया गया। मुठभेड़ में एक सिपाही को भी गोली लगी है और अपराधी भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि बस्ती वाल्टरगंज मार्ग पर हरदिया चौराहे मोड़ पर 50 हजार रुपए के फरार इनामी अपराधी के मौजूद होने की सूचना पाकर उसे गिरफ्तार करने के लिए घेर लिया गया। सिराज नाम के अपराधी ने खुद को घिरा पा कर पुलिस पर गोलियां चलाईं। अपराधी की गोली से सिपाही आदित्य पांडे घायल हो गया। 

सिपाही के हाथ में गोली लगी है। पुलिस की गोली से फरार अपराधी सिराज भी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व सिराज को पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य घटनाओं के मामले में गिरफ्तार किया था। जेल में बीमार होने पर जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वो चिकित्सालय से पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया था। 

Tamanna Bhardwaj