शराब कांड मामले में बड़ी कार्रवाई, 50 हजार के इनामी विपिन यादव का घर किया गया ध्वस्त

punjabkesari.in Thursday, Jun 03, 2021 - 08:14 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से अब तक 104 मौतों का हो चुकी है। जिसका जिम्मेदार 50,000 का इनामी विपिन यादव की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी प्रॉपर्टी पर भी प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विपिन यादव की थाना महुआ खेड़ा इलाके के कुलदीप विहार कॉलोनी स्थित घर पर प्रशासन ने आज बुलडोजर चला दिया।

एसडीएम कोल के परिजनों को बाहर निकाल कर मकान पर बुलडोजर चलाया गया है। उन्होंने बताया करीब 135 गज का मकान था।  हालांकि एक बात और है कि प्रशासन का यह बुलडोजर मकान के सिर्फ फ्रंट को ही ध्वस्तीकरण करके वापस चला गया। उन्होंने बताया यह मकान के फ्रंट को वैध निर्माण के तहत तुड़वाया गया है। आगे और बचा हुआ भी ध्वस्त किया जाएगा। इसके प्रॉपर्टी की लिस्ट खंगाली जा रही है।

बता दें कि अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 104 मौतों का हो चुकी। इस मामले में सरकार ने आरोपियों पर रासुका लगाने के आदेश दिए हैं साथ ही उनकी अवैध संपत्ति को जब्त करने के आदेश दिए है। इस मामले में कई अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static