बस्ती में सरयू की बाढ़ से 50 गांव प्रभावित, सहायता के लिए 75 नावों को लगाया गया

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2020 - 03:03 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी की बाढ़ से 50 गांव प्रभावित हो गए हैं तथा 20 से अधिक गांव पानी से घिरे हुए हैं। नदी का जलस्तर खतरे के बिंदु से 48 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।

आज यहां बुधवार को यह जानकारी देते हुए अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरयू नदी खतरे के बिंदु 92.7 30 के बदले 93. 200 बह रही है। नदी का रुख बढ़ने की ओर है। बाढ़ और कटान से जिले के हरैया और बस्ती सदर तहसील के 50 गांव प्रभावित हो गए हैं। इसमें से 20 से अधिक गांव बाढ़ की पानी में घिरे हुए हैं। प्रशासन द्वारा नागरिकों की सहायता के लिए 75 नावों को लगाया गया है।

बाढ़ का सर्वाधिक असर कल्याणपुर,सोह, जावरा, शुभिका बाबू,टेढवा पूरे, मोतीराम ,आदि गांवों पर है । नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान भी तेज हो गया है। नदी का तेज दबाव बढि़या चांदपुर बंधे पर बना हुआ है। कटोरिया में क्षतिग्रस्त हुए ठोकर मरम्मत का काम चल रहा है।

 

 

Edited By

Ramkesh