तुगलकी फरमान जारीः कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए देने होंगे 5 हजार रूपए

punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2018 - 06:14 PM (IST)

मऊः मऊ जिले के बुनकर कॉलोनी इमिलिया इलाके में स्थित कब्रिस्तान कमेटी के लोगों ने एक तुगलकी फरमान जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि शव दफनाने के लिए जनता को 5 हजार रूपए देने होंगे अन्यथा शव कब्रिस्तान में दफनाया नहीं जाएगा। वहीं इस फरमान को सुनते ही लोग हैरान रह गए।

जानकारी के मुताबिक एक महिला की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे दफनाने के लिए कब्रिस्तान में गड्ढा खोदना शुरु किया। तभी कब्रिस्तान कमेटी के लोगों ने इसका विरोध किया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्रिस्तान में दफनाने का आदेश भी दिया।

वहीं स्थानीय लोगों ने कब्रिस्तान कमेटी के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये कब्रिस्तान सार्वजनिक है, लेकिन कुछ लोग अपने आपको कब्रिस्तान का कमेटी मेंबर बता रहे हैं। इतना ही नहीं शव को दफनाने के लिए पैसों की मांग कर रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static