खुशी की अनोखी पहल: राष्ट्र चेतना मंच के 52 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2020 - 05:56 PM (IST)
बुलंदशहर: अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के लेकर देश-प्रदेश में खुशी का माहौल व्याप्त है। इसी बीच राष्ट्र चेतना मंच के 52 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने में 6 महिलाएं भी शामिल थी। रक्तदान करने के साथ ही उन्होंने रामभक्तों को नमन भी किया।
बता दें कि रक्तदान शिवर का आयोजन अगौता ब्लॉक के किसौली में किया गया था। रक्तदान करने पर कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर शिलान्यास के गौरव पूर्ण अवसर पर रक्त दान कर खुशी जाहिर की है।