सरकार के विकास कार्यों की समीक्षा में बस्ती मण्डल प्रदेश में 5वें स्थान पर

punjabkesari.in Friday, Jan 08, 2021 - 05:53 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश में बस्ती मण्डल विकास कार्यो में 5 वें स्थान पर आया है। मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर ने शुक्रवार को कहा कि विकास कार्यों की सरकार के स्तर पर की गई समीक्षा में बस्ती मंडल प्रदेश में पांचवे स्थान पर आया है। सरकार द्वारा विकास कार्यो को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए गुणवत्तापरक ढंग से समय सीमा के अन्दर पूर्ण कराने के निर्देश दिए जाते रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विकास कार्यों को बस्ती मण्डल के बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा संतकबीर नगर जिलों में समय सीमा के भीतर कराया गया है। सभी विकास कार्यों का अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण भी किया गया है और कमी मिलने पर सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किये गये थे। उन्होंने इस उपलब्धि पर अपनी ओर से बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा सतंकबीरनगर जिलों के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें।

सागर ने कहा कि विकास कार्यों से जहां एक ओर आमजन को सुविधा होती है वहीं दूसरी ओर सरकार की छवि बनती है। उन्होंने विकास कार्यों की सतत निगरानी व निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बस्ती मण्डल के तीनों जिलो में विकास कार्यों को प्राथमिकता से अधिकारियों द्वारा कराया गया है इसी तरह इस वर्ष भी लक्ष्य बना कर विकास कार्यो को बेहतर ढंग से कराया जाये जिससे हमारा मण्डल प्रथम स्थान पर रहे।

Umakant yadav