लड़की के साथ 6 दरिंदो ने बारी-बारी किया रेप, शादी के 6 महीने बाद वीडियो कर दिया वायरल

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 02:31 PM (IST)

 

मऊः उत्तर प्रदेश के मऊ में एक युवती के साथ दरिंदगी की हदें पार की गई। जहां युवती के साथ 6 दरिंदों ने बारी-बारी से रेप किया। जिसके बाद लोकलाज के चलते परिवार वालों ने इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहा और चुव-चाप पीड़िता की शादी कर दी। 6 महीने के बाद दरिंदों ने युवती का वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद पीड़िता पर मुसिबतों का पहाड़ टूट पड़ा।

मामला घोसी कोतवाली के एक गांव स्थित सिवान का है। यहां की रहने वाली एक युवती से आधा दर्जन आरोपियों ने गैंगरेप किया था और उसका वीडियो बना लिया था। इस घटना का न तो कोई गवाह था और न ही किसी ने इसकी चर्चा की। पीड़ित के परिवार ने भी इज्जत जाने के डर से खामोश रहना ही बेहतर समझा। उन्होंने सब कुछ भूलकर पीड़िता की शादी कर दी।

दरिंदों ने तो घटना के बाद ही अपने खास दोस्तों के साथ इसका जिक्र किया था, लेकिन बात कानाफूसी के आगे नहीं बढ़ सकी। पीड़िता परिवार ने लड़की शादी कर दी। वहीं 6 महीने के बाद आरोपितों ने अपने कुकर्म का पूरा वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो विवाहिता के ससुराल तक पहुंचा तो ससुराल में उसकी बसी बसायी गृहस्थी तबाह हो गयी, वीडियो उसके ससुराल तक पहुंचा तो वह वहां से निकाल दी गयी। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो उसने जांच-पड़ताल कराई। विवाहिता ने चुप्पी तोड़ी तो पुलिस ने अपना फर्ज निभाते हुए 4 दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया।

इस बारे में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या ने बताया कि पुलिस को एक गैंगरेप के वीडियो के बारे में पता चला जो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो पुलिस के संज्ञान में लाया गया तो हमने इसकी सत्यता जांचने और यह कहां का है इसका पता लगाने का निर्देश दिया। जांच-पड़ताल में पता चला कि वीडियो मऊ के ही घोसी कोतवाली का है। वीडियो मार्च 2019 का था और पुलिस ने इसमें दिख रहे सभी अभियुक्तों की पहचान भी कर ली और सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की गयी।

Tamanna Bhardwaj