यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बांदा के जिलाधिकारी सहित 6 IAS अधिकारी किए गए इधर से उधर
punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 03:40 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 6 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें बांदा सहित 4 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बीती देर रात जारी हुए तबादला आदेश में बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। उनकी जगह बदायूं की जिलाधिकारी दीपा रंजन को बांदा का जिलाधिकारी तैनात किया गया है।
बता दें कि इनके अलावा कुशीनगर के जिलाधिकारी एस राजालिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी और हाथरस के जिलाधिकारी रमेश रंजन को कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण अर्चना वर्मा को हाथरस का जिलाधिकारी तैनात किया गया है। विशेष सचिवि (उच्च शिक्षा) मनोज कुमार को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है।