कानपुर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, प्रियंका ने जताया दुख

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 12:18 PM (IST)

कानपुर: जिले के रेल बाजार इलाके में घंटाघर और टाटमिल क्रॉसिंग के बीच एक अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस ने कई लोगों को कुचल दिया जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना पर प्रियंगा गांधी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीटकर मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संबेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा मैं ईश्वर से प्रर्थना करती हूं  कि घयलों को जल्द स्वास्यथ लाभ मिले। 

बता दें कि घटना बीती रात की है। जहां पर एक बस अनित्रित होकर एक ट्रक से टकरा गया। जिससे कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।  मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को  लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी ने बस दुर्घटना में कई कारों और कई बाइकों के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि की और कहा कि बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में रेल-बाजार पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।



वहीं इस घटना पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को ट्वीट किया, “परमपिता दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं।”

Content Writer

Ramkesh