आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा, धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सिलेंडर फटने से 6 महिलाओं की मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 06:15 PM (IST)

आजमगढ़ः उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भोज के लिए खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए। जिसके चलते इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धार लिया जिसपर लोगों ने बामुश्किल काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भोज के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। आग को बढ़ते देख घर में मौजूद लोगों ने बगल के कमरे में छिपकर जान बचाने की कोशिश की। आग के कारण कमरे में धुआं भर गया। इसी धुएं के कारण 4 महिलाओं सहित कुल 8 लोग बेहोश हो गए।

वहीं किसी तरीके से लोगों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। यहां डॉक्टरो ने चार महिलाओं सहित दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। जबकि 2 लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

Tamanna Bhardwaj