6 साल की चचेरी बहन संग रेप...लहूलुहान होने पर घोटा गला, फिर नहर में बहा दिया शव

punjabkesari.in Saturday, Jun 28, 2025 - 10:02 AM (IST)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर चचेरे भाई ने अपनी हवस मिटाने के लिए 6 साल की बहन को शिकार बना लिया। आरोपी ने उसे बाग में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की और फिर उसका गला दबाकर उसे मार दिया। इसके बाद उसके शव को नहर की पुलिया में छिपा दिया और उसके कपड़े भी नहर में बहा दिए। इस दरिंदगी की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। 

बाबा को पानी देने गई बच्ची फिर न लौटी 
ये पूरा मामला औरास थाना के एक गांव का है। यहां की निवासी छह साल की बच्ची गुरुवार रात करीब 8 बजे घर के पास ही अहाते में सो रहे बाबा को पीने के लिए पानी देने गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। बाबा के पास सो जाने की आशंका पर पिता, उसे देखने गया तो वह नहीं मिली। परिवार वाले काफी घबरा गए और बच्ची की तलाश करने लगे। आसपास के नालों, तालाब और झाड़ियों में उन्होंने बच्ची की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह जानकारी पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष मो. इरशाद पहुंचे और फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड को बुलाकर तलाश शुरू की। 

नहर में बहता मिला बच्ची का शव 
पुलिस बच्ची की तलाश कर रही थी। खोजी कुत्ता घटनास्थल से 400 मीटर दूर जाने के बाद लौट आया। परिजन और पुलिस बच्ची की तलाश कर रहे थे, तभी घर से करीब 600 मीटर दूर नहर माइनर में शव बहता दिखा। पुलिस ने बच्ची के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पूछताछ करने के लिए बगीचे में रखवाली करने वाले लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, बच्ची के बाबा ने बताया कि उनका पौत्र (मृत बच्ची का रिश्ते में चचेरा भाई) भी नहीं दिखा है। तभी पुलिस को शक हुआ और उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि बच्ची को उसके साथ देखा गया था। 

आरोपी ने कबूल किया अपना जुर्म 
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। दविश देने पर आरोपी भाग गया। लेकिन, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ की और आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने नशे में रेप करने की बात कही। उसने बताया है कि बच्ची के लहूलुहान और बेहोश होने पर वह घबरा गया। करतूत उजागर होने और जेल जाने के डर से उसने बच्ची का मुंह दबाकर गला घोट दिया। उसके कपड़े भी नहर में फेंक दिए थे। आरोपी ने खुद के कपड़ो पर लगे खून को भी नहर के पानी में साफ किया था।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static