भाजपा के प्रति जो लोगों का उत्साह: पंकज सिंह

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 12:21 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में ओबीसी मोर्चे की बैठक की गई। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, मुकुट बिहारी वर्मा, जयप्रकाश निषाद, अनुपमा जायसवाल, अनिल राजभर, सांसद कौशल किशोर सहित ओबीसी के कई विधायक और मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहे। 

इस मौके पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी ‘100 में 60 हमारा है-बाकी में बंटवारा है।’ 60 प्रतिशत वोट पर हमारा पूरा काम हो रहा है। हमारे कार्यकर्ता दिन रात परिश्रम कर रहे हैं। कार्यकर्ता के साथ साथ जनता भी मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए परिश्रम कर रही है। इसलिए मैं कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए मोदी जी नहीं बल्कि कुर्सी को मोदी जी की जरूरत है। 

भाजपा के प्रति जो लोगों का उत्साह: पंकज सिंह
भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने प्रियंका वाड्रा के दौरे को लेकर कहा कि कौन कहां जाता है, क्या करता है, यह उनके संगठन और उनके लोगों की बातें हैं। भाजपा के प्रति जो लोगों का उत्साह है। भाजपा की सरकार ने जो काम पिछले 5 साल में किया है और 2 साल में हमारे उत्तर प्रदेश में जो काम हुए हैं उसको देखकर नौजवानों का उत्साह देख कर लोगों का भरोसा मोदी जी के प्रति है। हम सब लोग 73 से अधिक सीटें हासिल करेंगे इसमें कहीं पर भी कोई दो राय नहीं है।

 उन्होंने कहा कि लोगों के मन में सिर्फ राष्ट्रवाद है। जो पार्टियां जाति के नाम पर जनता को गुमराह कर अपनी रोटियां सेंकने का काम करती थीं जनता ने इन सब चीजों को दरकिनार कर दिया है। राष्ट्रवाद के नाम पर भारत माता की जय बोलते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिए आज सभी लोग आगे बढ़ चुके हैं। देश के राजनीतिक परिदृश्य में यह एक बड़ा परिवर्तन है। लोगों को यह लगता है कि अपना देश प्रगति के रास्ते पर चलेगा तो भारतीय जनता पार्टी के साथ चलेगा। देश सुरक्षित है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सुरक्षित है। 
 

Ajay kumar