Lalitpur: वृक्षारोपण कार्यक्रम में रोपे जाएंगे 65 लाख 74 हजार 722 पौधे, जिलाधिकारी ने तैयार की रूप रेखा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 07:58 PM (IST)

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में जुलाई में होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 65 लाख 74 हजार 722 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है, इस लक्ष्य को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी आलोक सिंह ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।       

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग डी.एन. सिंह ने बुधवार को जानकारी दी कि शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 22-23 के लिए प्रदेश में 35 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष ललितपुर में वन विभाग एवं अन्य विभागों को पैंसठ लाख चौहत्तर हजार सात सौ बाईस पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विभिन्न विभागों को दिए गए निर्धारित लक्ष्य में वन विभाग को उन्नीस लाख उनसठ हजार चार सौ तीस, पर्यावरण विभाग को तेरानवें हजार दो सौ सत्तर, ग्राम्य विकास विभाग को चौबीस लाख छियासी हजार पाँच सौ चालीस, राजस्व विभाग को दो लाख ब्यासी हजार आठ सौ, पंचायती राज विभाग को दो लाख ब्यासी हजार आठ सौ, आवास विकास विभाग को सत्ताईस हजार एक सौ साठ, औद्योगिक विकास को ग्यारह हजार दो सौ, नगर विकास विभाग को अड़सठ हजार छै सौ, लोक निर्माण विभाग को इक्तालीस हजार तीन सौ, सिंचाई विभाग को इक्तालीस हजार तीन सौ, रेशम विभाग को पैंतीस हजार आठ सौ पचास, कृषि विभाग को चार लाख सतत्तर आठ सौ बीस, पशुपालन विभाग को अठारह हजार छह सौ बीस, सहकारिता विभाग को ग्यारह हजार दो सौ, उद्योग विभाग को बत्तीस हजार दौ सौ, विद्युत विभाग को पन्द्रह हजार एक सौ बीस, माध्यमिक शिक्षा पाँच हजार छै सौ, बेसिक शिक्षा को माध्यमिक शिक्षा पांच हजार छह सौ, बेसिक शिक्षा को पाँच हजार छह सौ, प्राविधिक शिक्षा को अठारह हजार दो सौ, उच्च शिक्षा विभाग को सत्तर हजार, श्रम विभाग को बारह हजार सात सौ चालीस, स्वास्थ्य विभाग को बत्तीस हजार छै सौ बीस, परिवहन विभाग को बारह हजार सात सौ चालीस, रेलवे को तेरेसठ हजार सात सौ, रक्षा विभाग को सत्ताई हजार एक सौ साठ, उद्यान विभाग को तीन लाख तेरह हजार दो सौ वावनवे तथा पुलिस विभाग को सत्ताईस हजार आठ सौ साठ पौधों का रोपण की जिम्मेवारी जिलाधिकारी ने सौंपी है।              

इसके अतिरिक्त 30 जून तक गड्ढा खुदान पूर्ण करने का लक्ष्य सम्बंधित विभागों को पूर्ण करने के लिए भूमि का चिन्हांकन कर गड्ढा खुदान एवं भूमि का जीओ टैगिंग कराकर रिपोटर् उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है, जिससे 01 से 07 जुलाई तक आयोजित वृक्षारोपण सप्ताह का लक्ष्य पूर्ण किया जा सके।

Content Writer

Mamta Yadav