औरैया में नाबालिग भांजी से 65 वर्षीय मामा ने किया दुष्कर्म: रक्षाबंधन पर ननिहाल आई थी बच्ची, पुलिस ने किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Aug 16, 2025 - 11:52 PM (IST)

Auraiya News: उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के कुदरकोट क्षेत्र में रिश्तों को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके सगे मामा ने दुष्कर्म किया। पीड़िता मैनपुरी जिले के ओंछा थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
रक्षाबंधन पर बहन और भांजी को अपने गांव ले आया था आरोपी
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि घटना 15 अगस्त की सुबह 8 बजे की है। पीड़िता अपनी ननिहाल आई हुई थी। 65 वर्षीय आरोपी भूरे सिंह ने घर के कमरे में इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां छह भाइयों की अकेली बहन है। पीड़िता की मां ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 64(1) BNS और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को उसके खेत से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रक्षाबंधन से पहले कार लेकर अपनी बहन के घर गया था। वहां से वह बहन और भांजी को अपने गांव ले आया था। दो दिन बाद बहन ससुराल चली गई। भांजी ननिहाल में रुक गई थी।
आरोपी को गिरफ्तार पर पूछताछ
कुदरकोट थाना पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। शुरुआती जांच में घटना सत्य पाई गई। सीओ बिधूना पुनीत मिश्रा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार पर पूछताछ की जा रही है।