गृहमंत्री राजनाथ के B’Day की पूर्व संध्या पर काटा गया 66 किलो का लड्डू

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2017 - 01:24 PM (IST)

लखनऊ: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के 66वें जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर 66 किलो का लड्डू काटा गया और 66 कबूतरों को हवा में छोड़ा गया। कार्यक्रम के आयोजकों में शुमार भाजपा कार्यकर्त्ता अवधेश गुप्ता ने बताया कि राजनाथ के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर हवन पूजन के बाद 66 किलो का लड्डू काटा गया।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने और पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने हिस्सा लिया। गुप्ता ने बताया कि पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने राजनाथ की लंबी उम्र की कामना की।

आयोजक मंडल में शामिल राम सिंह बाल्मीकि ने भी कहा कि राजनाथ सिंह ने बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। लखनऊ की अनेक विकास परियोजनाओं में राजनाथ का महत्वपूर्ण योगदान है। मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह का आज 66 वां जन्मदिन है।