लाइव एनकाउंटर में सरगना समेत 7 बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की लूट का हुआ खुलासा

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2017 - 04:10 PM (IST)

मुज़फ्फरनगरः यहां पुलिस ने देर रात बदमाशों के साथ हुई एक रियल मुठभेड़ में 7 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से एक पिस्टल, 2 देशी तमंचे, 2 चाक़ू और 8 लाख की नकदी बरामद की है। देर रात चली इस मुठभेड़ में एक  दमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ करने पर घायल बदमाश ने कुछ दिन पूर्व मुज़फरनगर के गांधी कालोनी स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हुई 8 लाख की लूट का कबूलनामा किया।

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई लाइव मुठभेड़
दरसअल मामला बीती रात मुज़फ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सरवट रेलवे क्रॉसिंग का है। जंहा मुखबिर की सुचना पर पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस और बदमाशों का आमना सामना हो गया। पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने की चेतावनी दी जिस पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए बदमाशों पर फायरिंग कर डाली।

2 घण्टे के भीतर सरगना को दबोचा
लगभग 2 घण्टे चली इस मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। वहीं बाकी बदमाश मौका देखकर घटना स्थल से फरार हो गए। घायल बदमाश को पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कबूला 8 लाख की लूट का जुर्म, 6 आरोपी और गिरफ्तार
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर घायल बदमाश ने कुछ दिन पूर्व मुज़फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कालोनी स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हुई 8 लाख की लूट का कबूलनामा किया। उसने अपने 6 अन्य साथियो के नाम पते पुलिस को बताए। जिस पर पुलिस ने शातिर लुटेरों आकाश त्यागी, गौरव , अंकित, राहुल, ऋषभ और रामबीर को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस के हत्थे चढे इन सभी अपराधियों पर उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में लूट, चोरी और रंगदारी जैसे आपराधिक मामले दर्ज है।

UP CRIME NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-