UP: दीवार गिरने से 70 वर्षीय महिला की हुई मौत, एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2020 - 05:02 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शनिवार देर रात दीवार गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है।
PunjabKesari
बता दें कि पूरा मामला बबेरु कस्बे के आजाद नगर का है। जहां पर रात्रि में अपने घर पर तुलिया देवी पत्नी विशोषर वर्मा 70 वर्षीय तथा फुलमतिया पत्नी बुसिवा उम्र 65 वर्षीय निवासी कोर्रा एक साथ सो रही थी। तभी रात्रि में अचानक दीवाल गिरने से दोनों महिलाएं दब गई। आस पास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर दोनों को मलवे से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की मदद से बबेरु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही तुलिया देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं फुलमतिया की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
PunjabKesari
वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि जब घायल अवस्था पर 108 एंबुलेंस की मदद से हम बबेरु अस्पताल लेकर आए, तब यहां पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। सिर्फ एक फार्मासिस्ट मौजूद था। डॉक्टर अपने कमरे पर सो रहे थे। फोन से सूचना देने के बाद भी आधा घंटे से 1 घंटे के बाद डॉक्टर आया और देखते ही मृत घोषित कर दिया। एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अगर समय पर अस्पताल में डॉक्टर मौजूद होते तो, हो सकता था की वृद्ध महिला की जान बच जाती। वहीं परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static