पूरे देश में चल रही BJP की लहर, यूपी में जीतेंगे 74 प्लस सीट: सिद्धार्थनाथ
punjabkesari.in Saturday, Feb 09, 2019 - 01:59 PM (IST)
जौनपुरः उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दावा करते हुए कहा कि पूरे देश में बीजेपी की लहर चल रही है और राज्य की 80 में 74 से अधिक सीट जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। जनता बीजेपी के साथ है और नरेंद्र मोदी की पुन: सरकार बनेगी, जिसे कोई गठबंधन नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए हुआ है। पिछले चुनाव में सपा-बसपा का क्या हाल हुआ था, सबने देखा है। इस चुनाव में भी बुरी तरह ये गठबंधन हारेगा।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जनहित में अनेक कल्याणकारी योजना चला रहा है, जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना से भी लोग लाभान्वित हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की कई जनहित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।