नहाने गए 8 बच्चे नदी में डूबे: ग्रामीणों ने 7 को बचाया, एक लापता
punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2022 - 12:22 PM (IST)
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब नदी में नहाने गए एक साथ 8 बच्चे डूब गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर घाट पर मौजूद लोगों ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घंटों मशक्कत के बाद 7 बच्चों को साकुश बचा लिया। जबकि एक बच्चे की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
बता दें कि मामला हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव का है। जहां पर एक साथ 8 बच्चे गंगा नदी में नहाने गए हुए थे। अचानक सभी गहरे पानी में चल गए। जिसकी वजह से वो नदी में डूब गए। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई। बावजूद भी अधिकारी घटनास्थल पर समय से नहीं पहुंचे।