8 IPS अधिकारियों को मिली तैनाती, देखिए लिस्ट
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2020 - 02:57 PM (IST)
लखनऊः उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस मुख्यालय के 8 आईपीएस अधिकारियों को तैनाती दी है। जारी लिस्ट के मुताबिक, कुंतल किशोर सेनानायक 26वीं पीएसी गोरखपुर बने हैं, वहीं राजीव नारायण मिश्रा सेनानायक 34वीं पीएसी, वाराणसी पद पर भेजे गए हैं। सभी अधिकारियों के निम्न लिखित हैं।
इन्हें यहां मिली तैनाती:-
- कुंतल किशोर सेनानायक, 26वीं पीएसी, गोरखपुर
- राजीव नारायण मिश्रा सेनानायक, 34वीं पीएसी, वाराणसी
- एन कोलांची सेनानायक, 20वीं पीएसी, आजमगढ़
- अजय शंकर राय सेनानायक, 42वीं पीएसी, प्रयागराज
- अतुल शर्मा सेनानायक, 24वीं पीएसी, मुरादाबाद
- पंकज कुमार सेनानायक, 36वीं पीएसी, वाराणसी
- सभाराज एसपी, पुलिस मुख्यालय
- अशोक मीणा एसपी ग्रामीण सहारनपुर