कानपुर: CAA के विरोध में 8 प्रदर्शनकारियों को लगी पुलिस की गोली, हालत गंभीर

punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2019 - 06:52 PM (IST)

कानपुर: गुरुवार को लखनऊ में हुई हिंसा के बाद कानपुर में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके चलते सुबह से ही आला अधिकारी सड़कों पर दिखाई दिए और जगह-जगह घूम-घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं पुलिस की हवाई फायरिंग में 8 प्रदर्शन कारियों को गोली लगी है।

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदेश भर में धारा 144 लागू है। जिसके बावजूद शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद सैकड़ो की तादाद में लोग यतीमखाने से परेड की ओर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच कुछ आराजक तत्वों ने हिंसा फ़ैलाने हेतु पुलिस प्रशासन पर पथराव करते हुए गाड़ियों में भी तोड़-फोड़ करना शुरू कर दिया। जिसके चलते वहीं पुलिस ने बचाव करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े व अराजक तत्वों पर हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां भांजी।

फिलहाल प्रदर्शनकारी जब घर की तरफ मुड़े तो पुलिस ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। जिसका परिणाम ये रहा कि 8 प्रदर्शनकारियों को गोली लग गई। जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

Ajay kumar